25 Jun 2026, Thu

प्रेस क्लब हरिद्वार की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र ।

सेवा में

श्रीमान अध्यक्ष प्रेस क्लब हरिद्वार ।

महोदय
मैं प्रेस क्लब हरिद्वार की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूँ,

वर्तमान में प्रेस क्लब की जो स्थितियां चल रही हैं वह मुझे रास नहीं आ रही है। इसलिए मैने निर्णय लिया था,की प्रेस क्लब की आम सभा की बैठक मे प्रेस क्लब के उत्तम कार्यों को रखूंगा, अन्यथा प्रेस क्लब की सदस्यता से त्यागपत्र दे दूंगा

मैने निर्णय किया है की वर्तमान मे प्रेस क्लब की गतिविधियों के चलते मुझे प्रेस क्लब से अपने आप को अलग ही कर लेना चाहिए। फिर मैं खुलकर तो लिख सकूंगा, रोज रोज की चक चक तो नही होगी की ,इसके खिलाफ मत लिखो उसके खिलाफ मत लिखो वर्तमान में प्रेस क्लब आपके व आपके कुछ साथियों के नेतृत्व में जिस उन्नति की ओर अग्रसर है।

भविष्य में भी आप व आपके चुनिंदा साथियों के नेतृत्व में प्रेस क्लब इससे भी ज्यादा उन्नति करे, एसी मेरी कामना है, प्रेस क्लब के जरिए आपके व आपके साथियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ,

प्रेस क्लब की प्राथमिक सदस्यता से मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने का कष्ट करें।

क्योंकि जब अलग ही होना है तो आम सभा की भी प्रतीक्षा क्यों की जाय।

नरेश गुप्ता
मो 9837017212, दिनांक 26 जून 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!