24 Jun 2026, Wed
Breaking

भारत विकास परिषद समाज में संपर्क,संस्कार व सहयोग के संकल्प साथ प्रेरणादायक कार्य कर रही है।परिषद समाज के वंचित व गरीब लोगों के लिए सेवा प्रकल्प के रूप में कार्यरत है।

हरिद्वार। भारत विकास परिषद समाज में संपर्क,संस्कार व सहयोग के संकल्प साथ प्रेरणादायक कार्य कर रही है।परिषद समाज के वंचित व गरीब लोगों के लिए सेवा प्रकल्प के रूप में कार्यरत है। बाई पास रोड़ स्थित एक होटल में विकास परिषद की प्रांतीय अध्यक्ष मनीष सिंघल ने प्रवास बैठक में कहा कि व्यक्ति संगठन के प्रति समर्पित रहकर ही मानव व समाज के लिए सेवा भाव को पूर्ण कर सकता है। बैठक का संचालन करते हुए प्रांतीय महासचिव संजय गर्ग ने कहा कि परिषद में प्रत्येक व्यक्ति सेवा भाव से आता है।

इस भौतिक व व्यस्त जीवन मे से समय निकालकर परिषद के सदस्य पर्यावरण के लिए भी कार्य करते हुए लगातार वृक्षारोपण कर रहे हैं। । समाज व संगठन में रहकर ही व्यक्ति का सामाजिक व व्यक्तित्व का विकास संभव है। प्रांतीय उपाध्यक्ष ललित पांडे ने कहा कि परिषद की सभी शाखाओं को 25 प्रतिशत सदस्यों की संख्या बढ़ानी है।

इस अवसर पर परिषद के आगामी कार्यक्रमों को आयोजित करने आदि विषयों पर चर्चा की गई। सभा में प्रांतीय संगठन मंत्री निखिल वर्मा, प्रांतीय संयोजक प्रचार एवं प्रसार एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष रश्मि चौहान, कुशल श्रीवास्तव, द्विजेंद्र पंत आदि आदि विभिन्न शाखों के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!