25 May 2026, Mon
Breaking

फिल्म सैम बहादूर की सफलता के बाद हरिद्वार पहुंचे अभिनेता जसकरण,गंगा आरती में हुए शामिल

हरिद्वार, सैम बहादुर में अभिनय करने वाले अभिनेता जसकरण सिंह गांधी उत्तराखंड आये हुए है। उन्होंने ने फिल्म में आर्मी अफसर मेहर सिंह का महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। बीते एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म सैम बहादुर दर्शकों का दिल जीतने में सफल हुई है।


फिल्म की सफलता के बाद अपनी पत्नी रिद्धिमा तिवारी के साथ उत्तराखंड आए जसकरण ने बताया, सबसे पहले उन्होंने हरिद्वार दर्शन कर दर्शकों का धन्यवाद किया। जहां उन्होंने हरकी पैडी में मां गंगा आरती में शामिल हुए और मां गंगा का आशीर्वाद लिया। श्री गंगा सभा रजिट्रशन के कार्यालय में पदाधिकारी ने गंगाजल और प्रसाद भेंट किया।

जसकरण सिंह गांधी बताया कि उनकी पत्नी रिद्धिमा तिवारी पहले भी कई बार हरिद्वार आ चुकी है। राधिका ने फिल्म बेगमजान में अंबा का अभिनय किया था। इस बार सैम बहादुर फिल्म की सफलता पर कपल उत्तराखंड दौरे पर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!