10 Jun 2026, Wed
Breaking

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की हुई घोषणा, हरिद्वार शहर के बड़े बड़े धुरंधरों को नहीं मिला कार्यकारिणी में कोई स्थान

संवाददाता सुरेन्द्र सैनी / कालू वर्मा / दिनांक 23 अगस्त 2022

भारतीय जनता पार्टी की आज उत्तराखंड प्रदेश की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

जिसमें जातीय समीकरण के आधार पर लगभग सभी वर्गो को साधने का प्रयास किया गया है। लेकिन उत्तराखंड की राजनीति का केंद्र कहे जाने वाले हरिद्वार से सिर्फ 2 नाम लेकर बड़े बड़े राजनीतिक धुरंधरों के अरमानों पर पानी फेर दिया है।

राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि हरिद्वार में भाजपा के सबसे बड़े चेहरे के रूप में मदन कौशिक गुट के किसी भी नेता को इस कार्यकारिणी में जगह न मिलना मदन कौशिक के राजनीतिक भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। जोकि भाजपा में उपज रही गुटबाजी को हवा देने का काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!