12 Feb 2026, Thu
Breaking

भाजपा के हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी ने निकाला रोड शो, भाजपा के स्थानीय नेताओं ने किया किनारा !

वर्तमान सांसद सहित कई भाजपा के नेताओं ने बनाई कार्यक्रम से दूरी

 

सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,

 

हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गुटबाजी में फसते दिखाई दे रहे हैं। यह सवाल उस समय आज खड़ा हुआ जब शहर में पहुंचे उनके रोड शो से कई बड़े नेता नदारद दिखाई दिए । सियासतदा यही बोल रहे हैं कि भाजपा प्रत्याशी के चुनाव को मौजूदा विधायक मदन कौशिक ने हाईजैक करते दिखाई दे रहे है। फिलवक्त हाशिए पर चल रहे मदन कौशिक त्रिवेंद्र संग मिलकर एक और एक ग्यारह होने का खेल खेलने में जुट गए हैं। बताया जा रहा है अपने सियासी हित साधने में कौशिक बिसात बिछा रहे है।

शुक्रवार को हरिद्वार में निकले रोड शो में ना तो मौजूदा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक दिखाई दिए। ना ही टिकट के प्रबल दावेदार पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद मौजूद थे। पूर्व विधायक संजय गुप्ता भी नहीं दिखाई दिए, जबकि शहर क्षेत्र में गुप्ता लगातार सक्रिय रहते हैं ।त्रिवेंद्र के रोड शो में केवल मदन कौशिक अपने समर्थकों के साथ जोश खरोश के साथ दिखे। मानो मदन गुट को सियासी संजीवनी मिल गई हो। हां, रानीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक आदेश चौहान भी खुली जीप पर प्रत्याशी संग सवार थे लेकिन शहर क्षेत्र में इन बड़े नेताओं का न रहना गुटबाजी को जन्म दे रहा है। यही नहीं जब देहरादून के मेयर सुनील गामा, ऋषिकेश की मेयर अनीता भी रोड शो में शरीक होने आ सकती है, ऐसे में भला लोकल नेताओं की रोड शो के कार्यक्रम से दूरी कई राजनीतिक सवाल खड़े कर रही है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed