15 Feb 2026, Sun
Breaking

भालू की दुर्लभ पित्त की थैली के साथ अवैध तस्कर गिरफ्तार, वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

चमोली, भालू की दुर्लभ 43 ग्राम पित्त की थैली के साथ चमोली पुलिस ने एक अवैध तस्कर गिरफ्तार किया गया है। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 3,00000 रुपए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन्य जीव जंतुओं की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों को चमोली पुलिस व वन विभाग की टीम ने संयुक्त रुप से कार्यवाही की है।

नन्दप्रयाग क्षेत्र में एक वन्य जीव तस्कर निवासी नेपाल वर्तमान पता पुरसाडी चमोली को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 43 ग्राम भालू की पित्त बरामद की गयी।

बताया जा रहा है जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 3,00000 रुपए है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली चमोली में वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम,1972 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed