25 May 2026, Mon
Breaking

पॉड टैक्सी रूट को लेकर व्यापारियों ने जताई आपत्ति, जिलाधिकारी ने सुझाव की रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करने की कही बात

हरिद्वार, पॉड टैक्सी परियोजना के सम्बन्ध में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें पॉड टैक्सी के रूट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मौजूद सभी व्यापरियों ने इसके रूट को लेकर अपनी आपत्ति जताई है।

सोमवार को सीसीआर में बैठक के दौरानं उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कारपोरेशन लि0 देहरादून के अधिकारियों ने हरिद्वार शहर में चलने वाली पॉड टैक्सी रूट के बारे विस्तृत जानकारी दी। परियोजना के तहत पॉड टैक्सी सीतापुर, ज्वालापुर, आर्यनगर, रामनगर, तहसील चौक, सिटी हॉस्पिटल, ऋषिकुल, रेलवे स्टेशन, वाल्मीकि चौक, मनसा देवी गेटवे, हरकी पैड़ी भीमगौड़ा, खड़खड़ी, मोतीचूर, शान्ति कुंज, भारत माता मन्दिर आदि रूट चलाई जायेंगी।

बैठक में श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, शहर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राजीव पाराशर और विभिन्न एसोसिएशन के सदस्यों ने पॉड टैक्सी परियोजना के रूट के सम्बन्ध में अपना पक्ष रखा तथा जिलाधिकारी को इस सम्बन्ध में अपने सुझाव भी दिए। व्यापारियों के कहना है कि पॉड टैक्सी का रूट बाजार की बजाये गंगा किनारे से किया जायें।

इस दौरान जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि बैठक में जितने भी सुझाव आये हैं, उसके आधार पर रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत की जायेगी। श्री गंगा सभा तथा व्यापारियों के पदाधिकारियों द्वारा ज्वाइण्ट कमेटी गठित करने के सम्बन्ध में दिये गये सुझाव के सन्दर्भ में जिलाधिकारी ने कहा कि इस बिन्दु को भी शासन को भेजी जाने वाली रिपोर्ट में शामिल किया जायेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, एसपी क्राइम/ ट्रैफिक ए. गणपति, सिटी मजिस्ट्रूट रविन्द्र जुआंठा, एसडीएम अजय बीर सिंह, सीओ ट्रैफिक राकेश रावत, प्रबन्ध निदेशक उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कारपोरेशन लि0 ब्रिजेश कुमार मिश्रा, पीआरओ गोपाल शर्मा, संजीव नैय्यर जिला महामंत्री व्यापार मण्डल, राजेश पुरी अध्यक्ष व्यापार मण्डल, रवि पराशर, विजय शर्मा, राजेश पुरी, सन्दीप शर्मा, राम अरोड़ा योगेश भारद्वाज अध्यक्ष शहर व्यापार मंडल, हरमीत कुमार सिंह अध्यक्ष व्यापार मंडल, लव कुमार उपाध्यक्ष शहर व्यापार मंडल, देवेंद्र शास्त्री दक्षेश्वर व्यापार मंडल, हिमांशु राजपूत महामंत्री शहर व्यापार मंडल, अभिषेक अग्रवाल अध्यक्ष कनखल, रजनीश शर्मा सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!