21 Jul 2026, Tue

मण्डल हरिद्वार ग्रामीण की घोषणा महामंत्री बनाए गए पंकज चौधरी




हमारे संवाददाता दिनांक 16 फरवरी 2023

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल की सहमति से मण्डल हरिद्वार ग्रामीण उत्तर की कार्यकारणी की घोषणा की गई हैं जिसमे पार्टी ने पंकज चौधरी को महामंत्री की कमान सौंपी गई हैं। बताते चले के पंकज चौधरी स्वामी यतीश्वरानंद के करीबी और युवा मोर्चा में जिला मीडिया प्रभारी का कार्यभार संभाल चुके है अब उनको मण्डल चमकाने का मौका मिला है वार्ता करते हुए पंकज चौधरी ने बताया के पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी दिन रात मेहनत कर निभाई जायेगी वही पंकज चौधरी ने ज़िम्मेदारी मिलने पर अपने गुरु स्वामी यतीश्वरानंद, डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट, जिला प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशु चौधरी, मण्डल अध्यक्ष डॉक्टर प्रणव यादव का आभार व्यक्त किया लगातार जनता के बीच रहने वाले पंकज चौधरी को महामंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में उत्साह का माहुल देखने को मिला वही पंकज चौधरी भी पार्टी के फैसले से खुश नजर आ रहे हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!