22 Jul 2026, Wed

मसूरी संवाददाता भरतलाल दिनांक 29 अगस्त 2022

देर रात भारी बारिश के कारण राजपुर के काँठ बंगला में 3 लोग मलबे में दबे हैं बचाव कार्य जारी

 

मसूरी: देहरादून 29 अगस्त देर रात से भारी बारिश के कारण देहरादून के राजपुर के काँठ बंगला सहित जोहरी रोड टिमली मान सिंह तथा किशनपुर क्षेत्र में अत्यधिक नुकसान के चलते हुए कृषि मंत्री ने अपने आज के सभी दिवस कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं और मंत्री गणेश जोशी आज प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे विदित हो कि काँठ बंगला में तीन लोग मलबे में दबे हैं बचाव कार्य जारी है कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर पहुंचकर स्वयं राहत बचाव कार्यों में सहयोग कर रहे हैं और मंत्री कार्यालय में समीक्षा अधिकारी देर रात के देव रावत के द्वारा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गणेश जोशी आज मसूरी दौरे पर थे।

जहां उन्हें मेजर ध्यान चंद हॉकी टूर्नामेंट के समापन समारोह सहित कई अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना था मंत्री के निर्देश के बाद उनके आज के सभी कार्यक्रम निरस्त करते हुए उनके आपदा क्षेत्र में ही रहने की जानकारी दी गई है काँठ बंगला सहित कई अन्य स्थानों पर आपदा के कारण कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए हैं आपदा पर पहुंचकर स्वयं राहत बचाव कार्यों में सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!