26 May 2026, Tue
Breaking

मुख्य सचिव ने वाईब्रेंट विलेज से सम्बन्धित प्रस्ताव शीघ्र भारत सरकार को भेजने के दिए निर्देश

देहरादून, वाईब्रेंट विलेज योजना के सम्बन्ध में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु नेे अधिकारियों को निर्देश दिए कि इससे सम्बन्धित प्रस्तावों को सभी विभागों शीघ्र भारत सरकार को भेज दे। उन्होंने कहा कि वाईब्रेंट विलेज को फिर से जीवंत करने के लिए सभी विभागों को आपसी सामंजस्य से कार्य कर अपनी-अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

सचिवालय में बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि वाईब्रेंट विलेज में पर्यटन की सम्भावनाओं को तलाशते हुए योजनाएं तैयार की जाएं। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी के साथ कन्सल्टेंट को सभी वाईब्रेंट विलेज जाकर पर्यटन योजनाओं की सम्भावनाएं तलाशे जाने के निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने संस्कृति विभाग को भी सांस्कृतिक समूहों को तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा स्थानीय सांस्कृतिक दलों को तैयार करने के साथ ही वाईब्रेंट विलेज में प्रदेश की प्रसिद्ध सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाए।

इस अवसर पर सचिव राधिका झा, अरविन्द सिंह ह्यांकी, सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय एवं अपर सचिव विजय कुमार जोगदण्डे भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!