22 Jul 2026, Wed

उदित पांडेय, देहरादून संवाददाता : 20 मई 2022

देहरादून- उत्तराखंड में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यदि आप चारधाम यात्रा की सोच रहे है या आपके कोई परिजन यात्रा करने जाने वाले है तो यात्रा से पहले ये जरूर जान लें क्योंकि ऊपर पहाडी इलाकों में मौसम खराब होने वाला है जिसमे यात्रियों को बहुत सी कठनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक चार धाम यात्रा में मौसम के खलल के वजह से दुश्वारियां बढ़ सकती हैं और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर भी असर पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश की संभावना है।

जबकि 21 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है साथ ही 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं तूफान भी चल सकता है। वही 22 और 23 मई को बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!