25 May 2026, Mon

हमारे संवाददाता दिनांक 1 जुलाई 2023

 

हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 50 वाँ जन्म दिवस समाजवादी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी के कार्यालय पर बड़ी धूम धाम से मनाया गया।
जहाँ भारी वर्षा के बावजूद भी भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। सभी लोगों ने केक काटकर और तालियाँ बजा कर अखिलेश यादव जी को बधाइयाँ देने के साथ-साथ उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की।तदुपरांत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

 

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने कहा कि स्व० मुलायम सिंह यादव एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जैसे नेता सदियों में एक आद ही पैदा होते हैं। सिद्दीक़ी ने कहा कि 2012 में सब से कम उम्र के देश के सबसे बड़े प्रदेश उ०-प्र० के मुख्य मंत्री बनकर तो इतिहास रचा ही था।लेकिन उसके बाद जो जनहित के कार्यों एवं विकास की जो गंगा बहाई थी। वह सब भी इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!