14 Feb 2026, Sat

युवा कांग्रेस के नेतृत्व में छा़त्राओं ने किया प्रदर्शन;लंबित नंदागौरा कन्याधन योजना की राशि शीघ्र जारी करने की मांग

विकासनगर, लंबित नंदागौरा कन्याधन योजना की राशि जारी करने की मांग को लेकर पछवादून की छात्राओं ने युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यश शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर बालविकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यश शर्मा ने कहा कि बाहरवी पास छात्राओं को मिलने वाली नन्दा गौरा कन्याधन योजना द्वारा दी जाने वाली राशि लम्बे समय से लंबित है जो कि कई वर्ष बीत जाने पर भी जारी नहीं की गई है। छात्राओं को योजन प्राप्त करने की प्रक्रिया को बार-बार बदल कर परेशान किया गया। प्रकिया के आधार पर नंदागौरा योजना प्राप्त करने को कागजात पूरे कर जमा किए।

पात्र होने पर भी योजना का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है। बालविकास कार्यालय के चक्कर काटने पर उन्हें कोरा आश्वासन देकर भेज दिया जा रहा है। बहुत सी छात्राएं जिविका के लिए काम करने जाती है। जिससे उनका नुकसान हो रहा है। ऐसे में छात्राओं में बहुत आक्रोशित है। यश शर्मा ने कहा के अगर शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

इस मौके पर मीना, अंजलि, रानी ,नीतू, रजिया,अनम, साहिबा,नशरीन, मुस्कान, वन्दना, प्रीति, अंजू, सोनम, स्तूति,ऐनिश, लविका, जनैब, मुस्कान, वंशिका, भारती, अमृत कौर,रहनूमा, पिंटो,सायमा,जैबुनिशा,रुबी, मनीषा, आरती,मानसी, खुशबू,हरपिरतकौर, आराधना, अंशिका आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *