25 May 2026, Mon
Breaking

सुरेंद्र सैनी, देहरादून- 9 मई 2022

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई जा रही वन दरोगा की भर्ती परीक्षा में कुछ आवेदकों की ओर से दाखिल आपत्ती को परीक्षण के बाद खारिज कर दिया गया है। लिहाजा 6 महीने से अटकी दस्तावेज वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता भी साफ हो गया है। दरअसल आयोग ने 2019 में वन दरोगा के 316 पदों पर भर्ती शुरू की थी और पिछले साल दिसंबर में इसके परिणाम भी आ गए थे।

इस बीच कई युवाओं ने नार्मलाइजेशन प्रक्रिया और परीक्षा के बाद कई प्रश्नों को हटाए जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कोर्ट में वाद दाखिल किया था। लेकिन अब आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह तक शारीरिक परीक्षा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!