22 Jul 2026, Wed

विरोध के चलते बैरंग लौटी धार्मिक स्थल तोड़ने गयी प्रशासन की टीम, एसडीएम ने दिया एक हफ्ते का समय

हरिद्वार, गोविंदपुरी में बने कमंडल वाले बाबा के सिद्ध पीठ स्थल को हटाने पहुंची प्रशासन की टीम को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। घंटों वार्ता के बाद आखिरकार टीम को बेरंग लौटना पड़ा। एसडीएम ने सिद्ध पीठ से जुड़े लोगों को एक हफ्ते में रीति रिवाज के साथ सिद्ध पीठ को हटाने का समय दिया है।

एसडीएम ने कहा कि एक हफ्ते में धर्मस्थल न हटाने पर प्रशासन की ओर से ही धवस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। सिद्ध पीठ से जुड़े भूपेंद्र और प्रीतकमल का कहना है कि यह बहुत ही पुराना स्थल है। यहां शक्ति जागृत है। बाबा की इच्छा से ही इसे हटाया जा सकता है।

वही, धर्मस्थल को लेकर कुछ लोगों के बीच आपस में ही तीखी नोकझोंक भी हुई। एसडीएम अजय वीर सिंह ने बताया कि धर्मस्थल को एक हफ्ते में हटाने का समय दिया गया है।

दूसरी ओर प्रशासन ने खन्नानगर कॉलोनी में बने एक मजार को हटा दिया। अंदर रखी धार्मिक किताब व अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया। कर्मचारियों ने हथौड़ों से धर्मस्थल को ध्वस्त कर दिया। अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!