25 May 2026, Mon

श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने पूर्ण किया संकल्प, अयोध्या भेजा 51 लाख करोड़ राम नाम

51 लाख करोड़ हस्तलिखित राम नाम हुआ अयोध्या के लिए रवाना

भगवान श्री राम को श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने अर्पण किए 51 लाख करोड़ राम नाम

 

हरिद्वार। अयोध्या के श्री राम मंदिर में विराजित रामलला को श्री राम नाम लेखन सेवा क्षेत्र में विश्व की सबसे अग्रणी संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने लाखों करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को अयोध्या में विराजित रामलला तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। और उसी क्रम में आज संस्था ने हरिद्वार से अयोध्या के लिए 51 लाख करोड़ हस्तलिखित राम नाम ट्रक के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

संस्था के परमाध्यक्ष स्वामी आत्मयोगी देवजी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक नया इतिहास रचकर पूरे विश्व में सनातन का परचम लहराने का काम किया है जिसकी हम प्रशंसा करते है व संस्था की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। संस्था ने करोड़ों रामभक्तों की आस्था सम्मान करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर करते हुए अपने लिए गए संकल्प को आज पूर्ण करने का कार्य किया है।

श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के अध्यक्ष पण्डित सुमित तिवारी ने बताया कि संस्था द्वारा पूरे जनवरी माह राम नाम लेखन जप महायज्ञ अनवरत चलता रहा और लाखों लोगों ने राम नाम लिखकर संस्था को श्री राम नाम विश्व बैंक समिति को भेजा जिसको संस्था ने पूर्ण रूप से व्यवस्थित कर 51 लाख करोड़ राम नाम आज अयोध्या भेजने का कार्य किया। साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही राम नाम विश्व बैंक समिति के पदाधिकारीगण संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के संरक्षक और अयोध्या श्री राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी के साथ मुलाकात कर इस राम नाम को भगवान श्री राम के चरणों में समर्पित करने का कार्य करेंगे।

संस्था के महासचिव विकास गर्ग ने कहा कि संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के पास वर्तमान में भी लाखों करोड़ राम नाम एकत्रित है जिसका जल्द ही हरिद्वार में एक भव्य एवम् दिव्य संग्रहालय बनाकर लोगों के लिए दर्शनार्थ के लिए तैयार किया जाएगा। जिसकी युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित त्यागी, करन पंडित, कुलदीप त्यागी, जोगिंद्र सिंह, भोला शर्मा, गंगा सम्माल, रोहित वर्मा, तरुण शर्मा, वीर गुर्जर, राहुल शर्मा, हिमांशु आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!