5 Nov 2026, Thu

समाजवादी पार्टी की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नि:शुल्क लगाया जाएगा आयुष्मान कार्ड शिविर : तिवारी

 

आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर निर्णय लिया गया। कि समाजवादी पार्टी की ओर से 5 अगस्त से 15 अगस्त तक नि:शुल्क नए आयुष्मान कार्ड बनाए जायेंगे। जिससे लोगों को इलाज करवाने में काफी लाभ होगा।

 

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने बताया कि इस बार देश आजादी का अमृत महोत्सव मानने जा रहा है। जिसके उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी की ओर से 5 अगस्त से 15 अगस्त तक जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड नही बने है वह लोग अपना राशन कार्ड व आधार कार्ड साथ में लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय के परिसर में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है।

सुमित तिवारी ने बताया कि अभी बहुत से लोगों के आयुष्मान कार्ड नही बने है। वह इस बार इस कैंप का लाभ अवश्य उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!