25 May 2026, Mon

हरिद्वार संवाददाता सुरेंद्र सैनी / अशरफ अली की रिपोर्ट : 27 मई 2022

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष पं0 सुमित तिवारी ने बैठक कर नगर निगम उपचुनाव पर चर्चा की। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाजवादी पार्टी उपचुनाव में वार्ड न0 9 ब्रह्मपुरी व वार्ड नं0 60 हरिलोक में अपना प्रत्याशी नही उतरेगी बल्कि उस प्रत्याशी का समर्थन करेंगी। जो समाजवाद की विचारधारा के करीब होगा।

महानगर अध्यक्ष पं सुमित तिवारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण सचान जी की अनुमति एवं दिशा निर्देशन से पार्टी द्वारा यह निर्णय लिया गया है। कि पार्टी नगर निगम के उपचुनाव में अपना कोई प्रत्याशी नही उतारेगी। बल्कि पार्टी उस प्रत्याशी का समर्थन करेगी जो समाजवादी विचारधारा का अनुयायी होगा। जनहित के हर वर्ग के विकास के लिए तत्पर होगा।

सुमित तिवारी ने बताया कि किस प्रत्याशी को हम समर्थन करेंगे यह प्रत्याशीयों को चुनाव चिन्ह आवंटन होने के बाद व चुनाव मैदान में उतरने के बाद घोषणा की जाएगी।

नगर निगम उपचुनाव में समाजवादी पार्टी अपना प्रत्याशी नही उतरेगी : पं सुमित तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!