25 May 2026, Mon
Breaking

समाज की समस्याओं का एकजुटता ही है एक समाधान : डॉ0 संजय निषाद


हरिद्वार संवाददाता, वासुदेव राजपूत 15 मई 2022

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डा.संजय निषाद का उत्तराखण्ड दौरे पर हरिद्वार आने पर कश्यप समाज आश्रम हरिद्वार उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बुके एवं पटका पहनाकर हाईवे स्थित कश्यप धर्मशाला में जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान कश्यप समाज आश्रम के वरिष्ठ संस्थापक व संरक्षक श्री उशेन्द्र कुमार कश्यप , संरक्षक बाबू राम कश्यप, कश्यप समाज आश्रम के अध्यक्ष श्री बुद्ध सिंह कश्यप, महामंत्री चरणसिंह कश्यप, कोषाध्यक्ष आनन्द कुमार कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री शिव कुमार कश्यप, उपाध्यक्ष राजबीर कश्यप, सुनील कुमार कश्यप ,देवराज कश्यप ,ऋषिपाल कश्यप, बिसन पाल कश्यप, रवि कश्यप, शोभना कश्यप आदि ने स्वागत किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री डा.संजय निषाद ने कहा कि संगठित होकर ही समाज की समस्याओं को हल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज को विभिन्न जातियों से संबोधित किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि सरकार में मुझे मौका दिया है। समाज की समस्याओं के निस्तारण में हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जल्द भेंटवार्ता कर समाज की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराकर हल करने का प्रयास किया जाएगा। समाज के प्रति समर्पित भावना से सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखण्ड प्रभारी राजबीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल कश्यप ने कहा कि कैबिनेट मंत्री संजय निषाद कश्यप समाज के हितों में योगदान दे रहे हैं।

निषाद संगठन सामाजिक मुद्दों के साथ अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में भी समाज के लोगों को और हिस्सेदारी दी जानी चाहिए। जिससे समाज का उत्थान हो सके। संचालन कर रहे शिवकुमार कश्यप एवं समाजसेवी देवराज कश्यप ने कहा कि समाजसेवा से ही संगठन को पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री डा.संजय निषाद समाज के प्रत्येक तबके की समस्याओं को सरकार के समक्ष रख रहे हैं। इस अवसर पर बुद्धसिंह कश्यप, चरण सिंह कश्यप, उमेंद्र, बाबूराम, सुनील कश्यप, मायाराम प्रधान, नरेंद्र कुमार, अजब सिंह, वासुदेव, ऋषिपाल कश्यप, राजबीर, बिशनपाल, विनोद कश्यप, जयभागवान कश्यप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!