26 May 2026, Tue
Breaking

सलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन की मुख्यमंत्री स्वयं ले रहे अपडेटः बैठक कर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन पर निरंतर निगरानी बनाए हुए है। मुख्यमंत्री कमिश्नर गढ़वाल, आईजी गढ़वाल एवं बचाव में कार्य में लगी एजेंसियों तथा टनल में फंसे श्रमिकों के बारे में हर पल की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही अधिकारियों को रिस्क्यू आपेशन में लगी एजेंसियों को पूर्ण सहयोग देने के निर्देश दिए है।

अधिकारियों को दिए ये निर्देश….
मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेस्क्यू कार्य में लगी सभी टेक्निकल एजेंसियों को हर संभव सहयोग दिया जाये। बैठक में मुख्यमंत्री पिछले पांच दिनों से सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को निकालने के लिए चल रहे राहत और बचाव कार्य की समीक्षा कर रहे हैं। रेस्क्यू कार्य में किसी भी प्रकार से विलंब न हो, मौके पर कार्य कर रही एजेंसियों को राज्य सरकार की तरफ़ से सभी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाये । वही मुख्यमंत्री स्वयं बचाव कार्यों में लगी एजेंसियों और जिलाधिकारी उत्तरकाशी से भी समय- समय पर अपडेट ले रहे हैं।

बैठक में ये अधिकारी रहे माजूद…..
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!