26 May 2026, Tue
Breaking

सैलानियों के लिए खुले राजाजी टाइगर रिजर्व के गेटः जीव प्रेमी दिखें उत्साहित

Haridwar: राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट आज 15 नवंबर को सैलानियों के लिए खोल दिए गये। गत वर्ष की भॉति इस बार भी पूजा-अर्चना के बाद वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी ने रिबन काटकर पर्यटकों के लिए गेट खोले। इस दौरान गेट को फूल मालाओं से सजाया गया। जंगल सफारी के लिए पहुंचे सैलानियों का स्वागत पार्क अधिकारियों ने माला पहनाकर किया। इससे पूर्व पार्क के गेट की रंगाई और क्षेत्र की साफ-सफाई करवाई गई।
हर वर्ष की भॉति इस बार भी सैलानी जैव विविधता का लुफ्त उठाने पहुंचे है। पार्क में लगभग 300 से ज्यादा पक्षी की प्रजातियां निवास करती है। जिनके दीदार के लिए पर्यटक आते है। राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट खुलने पर एक ओर जहां सैलानियों में भारी उत्साह दिखा गया। वहीं दूसरी तरफ जीव प्रेमी भी काफी उत्साहित दिख रहे हैं।
इस मौके पर चीला रेंज में वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उपवन क्षेत्राधिकारी मेघपाल और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!