25 May 2026, Mon

हरक सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए राजस्थान के समन्वयक

संपादक : सुमित तिवारी दिनांक 24 अगस्त 2023

देहरादून। कांग्रेस पार्टी हाई कमान की ओर से लगातार उत्तराखंड के तमाम बड़े नेताओं को देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार बड़ी जिम्मेदारियां दी जा रहीं है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व गणेश गोदियाल को जिम्मेदारी मिलने के बाद अब उत्तराखंड के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को राजस्थान चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

 

उन्हे राजस्थान का कॉर्डिनेटर बनाया गया है। उनके साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री एवम्ए मएलए किरण चौधरी, सांसद रंजिता राजन और पूर्व सांसद शमशेर सिंह को राजस्थान में होने वाले चुनाव में कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है। जिसको लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने सोनिया गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी जी व प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का बहुत- बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!