25 May 2026, Mon
Breaking

हरिद्वार की महिलाओं ने रक्तदान करते हुए दिया साहस का परिचय, रिकार्ड तोड़ 138 यूनिट रक्तदान बनाकर दिया महत्वपूर्ण संदेश

हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वसुधैव कुटुंम्बकम् फाउंडेशन रजि. व सहयोगी टीम ब्लड वोलियन्टीयर्स हरिद्वार के द्वारा महिलाओं के लिए स्वैच्छिक रक्तदान का शिविर का आयोजन किया। जिसमें रक्तदान शिविर में 204 महिलाओं द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 138 महिलाओं ने रक्तदान किया। महिलाओं की इतनी बड़ी संख्या में रक्तदान किए जाने से महत्वपूर्ण संदेश दिया। वरिष्ठ समाजसेवी अनिल अरोड़ा और अनिल झाम्ब ने रक्तदानियों को मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आज हर काम में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं, जिस तरह से रक्तदान किया उससे महिलाओं में अच्छा जागरूक संदेश गया है।
वसुधैव कुटुंम्बकम् फाउंडेशन रजि. की अध्यक्ष रेनू अरोड़ा ने बताया कि हमारा उद्देश्य केवल रक्तदान शिविर का आयोजन करना नहीं है अपितु महिलाओं को अपने स्वास्थ के प्रति सचेत करना भी है। इसलिए साल में दो बार हम ब्लड कैंप लगाकर महिलाओं की स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां सोशल मीडिया के माध्यम से एक महीना पहले से ही उनको ब्लड डोनेशन से संबंधित जानकारी देते हैं जिसमें कितनी उम्र से कितनी उम्र तक ब्लड देना चाहिए ब्लड देने के क्या फायदे होते हैं, महिलाओ को ब्लड देने से क्या-क्या बीमारियों को अपने शरीर से दूर रखा जाता है। रक्तदान करने के बाद कितने महीना बाद को दोबारा से रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान के समय में उन्हें क्या खाना चाहिए क्या नहीं कौन- कौन ब्लड दे सकता है कौन नहीं यह सब कार्य वसुधैव कुटुंम्बकम् फाउंडेशन रजि. टीम के सहयोग के द्वारा प्रत्येक रूप से सभी महिलाओं को अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध कराकर उनको इसके लिए जागरूक किया जाता है। शहर की सभी सम्मानित सभी महिलाओं के द्वारा बढ़ चढ़कर रक्तदान करते हुए अपना प्यार और आशीर्वाद भी दिया। वसुधैव कुटुंम्बकम् फाउंडेशन रजि. की टीम के मेंबर ट्रस्टी कामिनी सड़ाना, उपाध्यक्ष सोनिया अरोड़ा, उपाध्यक्ष प्रीति आहूजा, कोषाध्यक्ष विनीता सिकोरिया, संगठन मंत्री निधि अग्रवाल, मेंबर्स गुंजन अरोड़ा, संगीता आहूजा, कमल मनचंदा, निधि चावला, पूजा अरोरा, काजल वर्मा, मीनाक्षी अरोड़ा, मीनाक्षी छाबड़ा आदि सभी मेंबर्स के प्रयास के द्वारा इस भव्य स्वैच्छिक महिला रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Avatar

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!