14 Feb 2026, Sat

हरिद्वार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डाः बुआ की अस्थियां गंगा में की विसर्जित

Haridwar: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज अपनी बुआ गंगा देवी की अस्थिया हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जन की। उनके तीर्थ पुरोहित कपिल पाराशर ने पूरे विधि-विधान के साथ गंगा में अस्थि विसर्जन करावाई। जेपी नड्डा मंगलवार की देर शाम हरिद्वार में पहुंच गये थे। उन्होंने ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान उनके साथ डॉ. चिन्मय पांड्या भी मौजूद रहे।


सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बुआ गंगा देवी का 105 वर्ष की आयु में कुल्लू में निधन हो गया था। जेपी नड्डा जब भी हिमाचल दौरे पर जाया करते थे, तो वो अपनी बुआ से अवश्य मिलते थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा भाजपा प्रदेश महामंत्री और परिवार के करीब 10 सदस्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *