10 Jun 2026, Wed
Breaking

मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

हल्द्वानी संवाददाता, 12 मई 2022

तीन करोड़ की फिरौती के मामले में एक अजीब सी घटना सामने आई है। जिसको जानकर आप भी हैरान व दंग रह जाएंगे। क्योंकि यह किसी प्रोफेशनल व्यक्ति का नही बल्कि एक 10 साल के बच्चे का कारनामा निकला।

जानते है आखिर क्या है मामला ?

हल्द्वानी शहर के एक बड़े चिकित्सक से तीन करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि फोन कॉल पर रंगदारी मांगने वाला और रंगदारी नहीं देने पर बच्चे के अपहरण की धमकी देने वाला 10 साल का बच्चा है। पुलिस के मुताबिक रामपुर रोड पर डा. वैभव कुच्छल का गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हास्पिटल एवं आवास है।

डा. वैभव ने पुलिस को बताया कि नौ मई की शाम करीब छह बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर से काल आई। पहली बार आवाज सुनने में लगा कि कोई बच्चा बात कर रहा है। डाक्टर वैभव के मुताबिक दोबारा काल कर धमकाते हुए तीन करोड़ की डिमांड की गई। रकम न देने पर बच्चे के अपहरण की धमकी दी गई। उसके बाद भी उसी नंबर से काल आया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात व्यत्ति के विरुद्ध रंगदारी और धमकाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

मंगलवार को चिकित्सक ने इस मामले में एसएसपी पंकज भट्ट से मुलाकात भी की और एसएसपी ने बताया कि मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया। उसके आधार पर टीम हापुड भेजी गई। साथ ही चिकित्सक के अस्पताल व आवास के बाहर दो पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए गए थे। टीम हापुड़ में कारपेंटर व उसके बेटे को ले आई है। पूछताछ में कारपेंटर ने बताया कि कॉल उनके 10 साल के बच्चे ने किया। पुलिस जांच में काल पर बच्चे की आवाज आई है। फिलहाल पुलिस अभी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!