25 May 2026, Mon
Breaking

150 रु किलो पाउडर का दूध पिलाया जा रहा कांवड़ियों को

हरिद्वार। हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में कांवरियों को पीने के लिए पाउडर का दूध डेढ़ सौ रुपए किलो की दर से बेचा जा रहा है। नगर निगम के अधिकारी बेखबर है।हरिद्वार में इस समय कांवड़ मेला अपने पीक पर चल रहा है दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले यह शिव भक्त दूध पीने के काफी शौकीन होते हैं लेकिन जितने कांवरिये हरिद्वार में इस समय बने हुए हैं इतना दूध तो हरिद्वार में होता नहीं है ।

इसलिए इसका तोड़ निकालने के लिए पारस कंपनी के पाउडर के दूध को बनाकर इन कांवरियों को पिलाना शुरू कर दिया है ।इस दूध के जरिए दूध विक्रेताओं को मोटा मुनाफा हो रहा है ।

पारस मिल्क पाउडर का 1 किलो का पैकेट 340 रुपए में मिलता है ।जिससे 10 किलो दूध बन जाता है यह दूध बाजार में डेढ़ सौ रुपए किलो की दर से कांवरियों को पिलाया जा रहा है इसी दूध का पनीर भी बनाए जा रहा है। जिसके द्वारा मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। लेकिन नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारीयो का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। क्योंकि नगर निगम ने इतनी भीड़ के लिए दूध की सप्लाई का कोई प्रबंध नहीं किया है इसलिए मेले में आने वाले कांवरियों को लूटने के लिए नगर निगम ने छोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!