12 Feb 2026, Thu
Breaking

19 अप्रैल से उत्तराखंड की पांचों सीट पर होंगे लोकसभा चुनाव

सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,

 

देखिए कब कहाँ और कितने चरणों मे होगा मतदान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। निर्वाचन आयोग ने आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का एलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा पोलिंग बूथों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।

 

इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव शुरू होंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे। सातों चरण इस प्रकार होंगे…

चरण तारीख

पहला 19 अप्रैल

दूसरा 26 अप्रैल

तीसरा 7 मई

चौथा 13 मई

पांचवां 20 मई

छठा 25 मई

सातवां 1 जून

नतीजे4 जून

 

 

किस चरण में कितने राज्यों में चुनाव

पहले चरण में 21 राज्यों के कुल 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे फेज में 13 राज्यों की 89 सीटों, तीसरे में 12 राज्यों की 94 सीटों, 10 राज्यों की 96 सीटों, 8 राज्यों की 49 सीट, 7 राज्यों की 57 सीट, 8 राज्यों की 57 सीट पर वोटिंग होगी।

 

इस बार 97 करोड़ वोटर्स

• मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि देश में 96.8 करोड़ वोटर्स हैं और 10 लाख से ज्यादा बूथ वोटिंग के लिए होंगे। राजीव कुमार ने कहा कि हमारे देश के चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर होगी।

• उन्होंने कहा कि इस बार 1.8 करोड़ मतदाता पहली बार वोट करेंगे और कुल 21.5 करोड़ युवा वोटर्स होंगे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.7 करोड़ है।

चुनाव आयुक्त ने कहा

• लोकसभा का कार्यकाल 16 जून तक है।

• अब पार्टियों को अपने उम्मीदवार का क्रिमिनल रिकॉर्ड बताना होगा। इसी के साथ यह भी बताना होगा कि उस उम्मीदवार को क्यों टिकट दिया गया और क्षेत्र से किसी और व्यक्ति को टिकट क्यों नहीं दिया गया।

• इस बार 85 साल से ऊपर के वोटर घर से वोट दे सकते हैं।

• चुनाव आयुक्त ने बताया कि महिला वोटर्स की संख्या में इजाफा हुआ है।

• कई क्षेत्रों में तो महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। वहीं, इस बार 85 लाख 85 लाख फर्स्ट टाइम महिला वोटर्स होंगे।

• हर जिले में एक कंट्रोल रूम होगा।

चुनाव आयुक्त ने कहा कि भारत में चुनाव एक पर्व और देश का गर्व है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम चुनावों के लिए तैयारी है। हम दो साल से चुनाव की तैयारियां कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed