20 Sep 2026, Sun

रुड़की: *लंबे कार्यकाल के बाद विदा हुए शेखर चंद सुयाल, विदाई कार्यक्रम आयोजित*

*एसपी क्राईम निशा यादव सहित अन्य ऑफिसर्स ने नई जिम्मेदारियों के लिए दी शुभकामनाएं*

 

*पुलिस कार्यलय में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह किया गया भेंट*

*बतौर एसपी देहात 22 माह के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों को किया गया याद*

जनपद हरिद्वार में एसपी देहात की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे शेखर चंद सुयाल को जनपद देहरादून के अपर पुलिस अधिक्षक नगर की भूमिका दी गई है।

उक्त आदेश के क्रम में जनपद हरिद्वार से प्रस्थान से पूर्व शेखऱ चंद सुयाल को आज पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में यादगार विदाई दी गई। इस दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा करीब 22 माह के इस लंबे कार्यकाल में उनके द्वारा अपराध नियंत्रण/ अनावरण, शांति/ सुरक्षा व्यवस्था, सफल कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न उपलब्धियों को याद करते हुए कुशल वक्ता के तौर पर मंच संचालन की उनकी विशेषज्ञता और मृदु भाषा प्रयोग की विशेष रुप से प्रशंसा की गई।

सुक्ष्म जलपान के पश्चात ऑफिसर्स द्वारा श्री सुयाल को फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर कर नयी जिम्मेदारी निभाने के लिए विदा करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा आगामी वर्षों में पुनः साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। श्री सुयाल द्वारा भी इस कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए सभी सीनियर और जुनियर ऑफिसर्स का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान सीओ सदर सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी, सीओ ज्वालापुर संजय चौहान, सीओ सिटी शीशुपाल नेगी, सीओ यातायात विपेन्द्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!