7 Nov 2026, Sat

नगर आयुक्त का औचक निरीक्षण, बड़ी कार्रवाई

देहरादून। आज नगर आयुक्त, नमामि बंसल द्वारा सुबह शहर के विभिन्न क्षेत्रों शहीद भगत सिंह कॉलोनी, चंदननगर, रायपुर, राजपुर, रेस कोर्स, रिस्पना क्षेत्र, आदि का स्थल निरीक्षण किया गया, जिसमें सड़कों के किनारे मलवा आदि तथा नालियों से निकाले गए कूड़े कुछ स्थान पर पाए गए।

संबंधित मुख्य सफाई निरीक्षकों/ सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि सड़कों की सफाई के उपरांत एकत्र कूड़े के ढेरों को ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से समयातर्गत उठाया जाये। नाले के सफाई के बाद सिल्ट को सड़क किनारे नहीं छोड़ा जाये।
सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीरता से कार्य किया जाना है जिसके क्रम में लापरवाही कर रहे तीन मुख्य सफाई निरीक्षकों को कठोर चेतावनी जारी कि गई है तथा 01 मुख्य सफाई निरीक्षक का वेतन रोक दिया गया है।

नगर आयुक्त द्वारा मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी/समस्त मुख्य सफाई निरीक्षक/सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वह शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाएं, भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाई जाने पर उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए निलंबन तक की करवाई की जाएगी। साथ ही वार्डों में तैनात सफाई नायकों को नियमित क्षेत्रवार सघन पर्यवेक्षण के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!