6 Nov 2026, Fri

त्योहार की खुशियां बांटने “वरिष्ठ नागरिक गृह” अपनी माता जी के संग पहुंचे एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह

हरिद्वार

*बुजुर्गो से मुलाकात कर जाना उनका कुशलक्षेम, बातचीत कर साझा की खुशियां*

*बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उन्हें अपनत्व का एहसास कराने की इस पहल ने दिया सामाजिक सरोकार एवं पारिवारिक मूल्यों का सुंदर संदेश*

*सच्ची खुशियां अपनों के बीच और बड़ों के आशीर्वाद में ही बसती हैं*

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अपनी माता जी के साथ रावली महदूद स्थित वरिष्ठ नागरिक गृह पहुंच कर वहां पर निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनके कुशलक्षेम पूछ कर उनसे वार्तालाप किया गया एवं उनकी कोई समस्या है, तो उसके बारे में जानकारी ली गई साथ ही उनके प्रबंधक से वृद्ध जनों की आवश्यक सहायता एवं स्वास्थ्य की समय-समय पर देखरेख करने के संबंध में भी वार्तालाप किया गयाl

वहां पर निवासरत वृद्ध जनों द्वारा अपने बीच एसएसपी हरिद्वार को देख कर काफी खुशी महसूस की गई एवं सभी द्वारा दीपावली के अवसर पर अपना आशीर्वाद भी दिया गयाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!