21 Nov 2026, Sat

हरिओम सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंगएंड मेडिकल साइंस में कलियर पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड )ने छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों से किया सीधा संवाद

* हरिद्वार कलियर

 

हरिओम सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंगएंड मेडिकल साइंस में कलियर पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड )ने छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों से किया सीधा संवाद

*आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा युवाओं को कानून एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु चलाई गई पाठशाला*

 

*सभी छात्र एवं युवा अपना करियर बनाए रखने हेतु नशे से बनाए रखें दूरी*

 

*आज का हर युवा देश का भविष्य है जिस हेतु सही मार्ग का चयन करना बहुत जरूरी है*

*साइबर अपराध भी एक बड़ी चुनौती बन रहा है जिस हेतु सभी लोग सजग रहे और अपने आसपास के लोगों को भी करें सतर्क*

 

अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा कोतवाली पिरान कलियर क्षेत्रांतर्गत स्थित हरिओम सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइंस में एक विशेष जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया।

संवाद कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:

 

*नशा मुक्त देवभूमि अभियान:-* महोदय ने युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि उसके पूरे परिवार और भविष्य को भी अंधकार में धकेल देता है।

 

उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने और अपने आसपास किसी भी प्रकार की नशा तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया।

 

*साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता:*

वर्तमान डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और ए.आई (A.I) आधारित ठगी से बचने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

 

उन्होंने किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

*महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण:-*

विशेष रूप से छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने उत्तराखंड पुलिस के ‘गौरा शक्ति ऐप’ और आपातकालीन नंबर 112 की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं को बिना किसी भय या संकोच के अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रखने के लिए प्रेरित किया।

 

*यातायात नियमों का पालन:-*

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से उन्होंने युवाओं से दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!