12 Feb 2026, Thu
Breaking

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में जिला वनाग्नि सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

हरिद्वार 14 जनवरी

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को चंडी देवी एवं मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में वनाग्नि की घटित होने वाली घटनाओं पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को मंदिर समितियो को फायर सेफ्टी की ट्रेनिंग तथा फायर जैकेट, अग्निशमक इक्यूपमेंट की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि कोई भी वांग्नि की घटना घटित होने पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके।

जिलाधिकारी ने अग्निशमक विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि चंडी देवी मंदिर एवं मनसा देवी मंदिर क्षेत्र के यातायात मार्ग पर फायर बिग्रेड की गाड़ी सहित एम्बुलेंस के द्वारा भी एक माॅक अभ्यास किया जाए जिससे आपातकालीन स्थिति में मंदिर तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आपदा मित्रों को ट्रेनिंग एवं वन अग्नि नियंत्रक संबंधित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराए जाए।

हरिद्वार जनपद में वनाग्नि की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए वन विभाग व प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। हरिद्वार वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि हरिद्वार जनपद वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील सभी क्षेत्रों में फायर ड्रिल की जा रही है। इसके अंतर्गत सड़क किनारे गिरे सूखे पत्ते को नियंत्रित कर एवं फुकान कर हटाया जा रहा है, ताकि आग की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही केवल मुख्य मार्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि वन क्षेत्रों में भी विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं।

इसके अलावा वन विभाग की ओर से जागरुकता अभियानों के माध्यम से ग्रामीणों व स्थानीय लोगों को भी सतर्क किया जा रहा है, ताकि वे समय रहते वनाग्नि की घटनाओं को पहचान कर विभाग को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed