26 Jul 2026, Sun

मनसा देवी मंदिर पर दुर्घटना को न्यौता देने वाला नया निर्माण किया गया है।चार दिन पूर्व हुआ ये निर्माण किसकी अनुमति से हुआ है।

हरिद्वार।

अभी हाल ही में मंशा देवी पर हुई हु
दुर्घटना में नौ लोगों की मृत्यु के बाद भी मनसा देवी के ट्रस्टियों ने सबक नही लिया है। मन्दिर पर अब दुर्घटना को न्यौता देने वाला नया निर्माण स्थापित कर दिए हैं। मां मनसा देवी के मुख्य मन्दिर पर जाने का रास्ता और सकरा कर दिया गया है।

चारों तरफ जाली के गेट नुमा चाहरदीवारी बना कर कवर्ड कर दिया गया हैं। और एक छोटा सा रास्ता मन्दिर के अंदर जाने के लिए छोड़ा गया है। जिससे कभी भी मन्दिर पर दुर्घटना हो सकती है। पता नहीं ट्रस्ट के ट्रस्टीयो को यह सलाह कौन दे रहा है। क्योंकि पहले इस तरीके का कोई रास्ता नहीं बना रखा था। खुला रास्ता था, लेकिन अभी 4 दिन पहले ही इस रास्ते को बंद कर यह नया कारनामा किया गया है।

दुर्घटना को हर पल न्यौता

नया निर्माण दुर्घटना को हर समय न्योता देता रहेगा। फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारी पता नहीं कहां सो रहे हैं की जो उन्हें पता ही नहीं की मनसा देवी पर अभी भी यह नया-नया निर्माण क्यों हुआ है।

ट्रस्टियों के नाम का बोर्ड,जिसमें मृतक भी शामिल।

मन्दिर परिसर में ट्रस्टियों का बोर्ड भी लगा दिया गया है। जिसमें अध्यक्ष श्री रवींद्र पुरी जी ट्रस्टी अनिल शर्मा, राजगीरी व श्रीमती बिंदु गिरी को दर्शाया गया है। जबकि बिंदु गिरी की मृत्यु हुई 2 साल हो चुके हैं ।

मंशा देवी पर नया निर्माण किसकी अनुमति से।

मनसा देवी पर नया निर्माण किसकी अनुमति से किया गया है यह बताने वाला कोई नहीं है। जिस स्थान पर निर्माण हुआ है वहां सीमेंट के जो ताजा ताजा पाइप गाड़े गए हैं वह साफ दिखाई पड़ रहे हैं कि अभी यह तीन-चार दिन पहले ही पाइप गाड़े गए हैं। और यह जाल यहां पर लगाया गया है। इस जाल के लगाने से मनसा देवी ट्रस्ट के कारिंदे पता नहीं क्या साबित करना चाहते हैं यह तो वही जानते होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!