11 Jun 2026, Thu
Breaking

उज्जैन में चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रचने के मामले में नया मोड़ आ गया है

उज्जैन

उज्जैन में चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रचने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले में आरोपी बनाई गई पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी ने वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया है और अपने को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष कहने वाले रवींद्र पुरी महाराज पर आरोप लगाए हैं।

रविन्द्र पुरी जी

वहीं वाराणसी से लाई गई महिला ने भी अपनी हत्या की आशंका जताते हुए मंदाकिनी सहित पूरे गिरोह पर साजिश रचने के आरोप लगाए हैं। महाकाल थाना पुलिस ने महामंडलेश्वर को रेप के झूठे मामले में फंसाकर ब्लैकमेल करने की साजिश के आरोप में साध्वी मंदाकिनी और घनश्याम पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। घनश्याम पटेल की अग्रिम जमानत निरस्त हो चुकी है, जबकि पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

उधर साध्वी मंदाकिनी ने वीडियो जारी कर कहा कि वह उत्तराखंड यात्रा पर हैं। पुलिस जांच में सहयोग करेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वाराणसी की जिस महिला ने उनके खिलाफ बयान दिया है, उसे हायर कर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि उज्जैन पहुंचकर पूरे मामले का खुलासा करेंगी। मंदाकिनी ने वीडियो में कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा है। रास्ते में उनकी हत्या कराई जा सकती है। उनका कहना है कि कुछ लोगों को डर है कि मेरे पास कई राज हैं, जिनका खुलासा होने पर कई लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!