25 May 2026, Mon

डालनवाला क्षेत्र में सिल्वर सिटी मॉल मे हुए हत्याकाण्ड के अभियोग में फरार चल रहे 06 अभियुक्तो पर 01-01 लाख का ईनाम किया घोषित

पुलिस द्वारा सभी 06 अभियुक्तो के न्यायालय से प्राप्त किये गैर जमानती वारंट

अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा लगातार गैर प्रान्तों में दी जा रही दबिशें

प्रकरण में शामिल 02 अभियुक्तो को पूर्व में पुलिस द्वारा किया गया था गिरफ्तार

देहरादून। दिनांक: 13-02-26 को डालनवाला क्षेत्र के सिल्वरसिटी माल में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विक्रम शर्मा नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने की घटना के सम्बन्ध में थाना डालनवाला पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसमें पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों राजकुमार, पुत्र शिवदत्त को दिनांक: 19-02-26 को जमशेदपुर से तथा दिनांक: 23-02-26 को एक अन्य अभियुक्त, अक्षत ठाकुर पुत्र प्रभास ठाकुर को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!