27 Nov 2026, Fri

आईआरबी द्वितीय, देहरादून में नवनियुक्त सेनानायक श्वेता चौबे द्वारा किया गया कार्यभार ग्रहण

देहरादून। आज श्वेता चौबे (आईपीएस), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल से स्थानांतरित होकर आईआरबी द्वितीय, देहरादून में सेनानायक के पद का कार्यभार विधिवत रूप से ग्रहण किया गया।

इस अवसर पर रेनू लोहानी (उप सेनानायक), रीना राठौर (सहायक सेनानायक), सिद्धार्थ कुकरेती (शिविरपाल), सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नवनियुक्त सेनानायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर समस्त वाहिनी परिवार द्वारा सेनानायक के सफल कार्यकाल एवं उनके कुशल नेतृत्व में वाहिनी की निरंतर प्रगति की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!