29 Aug 2026, Sat

आज चंडी देवी के रास्ते में गंदगी देखकर भड़के जमदग्नि, उषा ब्रेको और दुकानदारों के प्रति दिखाई नाराज़गी

उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी राज्य मंत्री आदरणीय ओमप्रकाश जमदग्नि जी ने आज चंडी देवी मंदिर मार्ग एवं मंदिर प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग और परिसर में फैली गंदगी पर उन्होंने गहरी नाराज़गी व्यक्त की।

इस दौरान उन्होंने उषा ब्रेको एवं संबंधित दुकानदारों को स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस पवित्र स्थल पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मंदिर मार्ग पर कई स्थानों पर आई दरारों को देखकर भी वे कड़ी नाराज़गी जताते हुए वन विभाग एवं उषा ब्रेको के अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कर मार्ग को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के निर्देश दिए।

मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों एवं उषा ब्रेको के प्रबंधक को स्पष्ट चेतावनी देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि तीन दिनों के भीतर मंदिर मार्ग एवं परिसर की संपूर्ण सफाई सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि दोबारा इस प्रकार की लापरवाही पाई गई तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!