21 Sep 2026, Mon

जमीन खरीदने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया

हरिद्वार, 24 जनवरी। जमीन खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी एवं लाखों रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए नोएडा निवासी वीर सिंह चौहान ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि शिवालिक नगर निवासी एक व्यक्ति ने जमीन खरीदने बेचने के नाम पर लाखों रुपए हड़प कर लिए हैं। वीर सिंह चौहान ने कहा कि कनखल, ज्वालापुर, सहारनपुर, नुकड आदि क्षेत्र के लोगों को भी जमीन खरीदने बेचने के नाम पर ठगा गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग गिरोह बनाकर लोगों के खून पसीने की कमाई को ठग रहे है। वीर सिंह चौहान ने बताया कि मुझे सहारनपुर में जमीन दिखाई गई थी। लेकिन एग्रीमेंट करने के बाद जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। सहारनपुर में भी एसे ठगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

लाखों रुपए जमीन दिलाने के नाम पर ठग लिए गए। कनखल निवासी अमित कुमार, सनी खत्री, प्रमोद कुमार, धर्मपाल, शिवगोपाल शर्मा आदि ने भी जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोप लगाया है। इन लोगों द्वारा भी ज्वालापुर एवं रानीपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गयी है। लेकिन अब तक ठोस कार्यवाही इस ठग के खिलाफ नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि हमारे पैसे वापस दिलाए जाएं और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!