11 Jun 2026, Thu
Breaking

सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर कनखल पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं प्रगति की कामना की

हरिद्वार 15 दिसंबर 2025

कनखल स्थित सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा अर्चना की तथा मुख्यमंत्री ने राम भक्त हनुमान जी से प्रदेश की सुख समृद्धि ,शांति तथा जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर वेद ब्राह्मणों ने स्वस्तिवाचन से मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य डा.पं.आनंद बल्लभ जोशी ने मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र, गंगाजली एवं रुद्राक्ष की माला भेंट की।

इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा,राज्य मंत्री प्रजापति जुगल किशोर भसीन,आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल,एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,एचआरडीए सचिव मनीष सिंह, पंडित गजाधर शास्त्री, पं.विपिन भट्ट, पं.योगेश, पं.सवमित्र,अक्षय आदि उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!