2 Jun 2026, Tue

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन की उत्तराखंड से विदाई के बाद अजय सिंह का प्रमोशन कर उन्हें बड़े राज्य राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई है ।

देहरादून ।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन की उत्तराखंड से विदाई के बाद अजय सिंह का प्रमोशन कर उन्हें बड़े राज्य राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई है ।अब उत्तराखंड से एक अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता दुष्यंत गौतम की भी विदाई संभवत किसी दूसरे बड़े राज्य में हो सकती है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के देहरादून प्रवास के दौरान कुछ नेताओं ने उनके कान में दुष्यन्त गौतम व अजय सिंह के बारे में कुछ काना फूसी अवश्य की है।

उत्तराखंड के भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राजस्थान की बड़ी जिम्मेदारी देकर वहां भेजा है ।अब शायद दुष्यंत गौतम को भी इस छोटे राज्य से हटाकर किसी बड़े राज्य की जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में जोर पकड़ रही हैं ।

इन दोनों ही बीजेपी और संघ के वरिष्ठ नेताओं के ऊपर उत्तराखंड में रहते हुए कई गंभीर आरोप लगे हुए थे ।शायद इसी को ध्यान में रखते हुए इनको यहां से हटाकर इनके प्रमोशन किए जाने का निर्णय नितिन नबीन ने लिया ।

अब राज्य की जनता को दुष्यंत गौतम की इस राज्य से विदाई होने की संभावना दिखाई दे रही है ।

क्योंकि इन दोनों ही नेताओं के उत्तराखंड में रहते हुए उत्तराखंड की महिलाएं इनसे काफी नाराज चल रही थी । शायद यह नाराजगी अब दूर हो जाए ।और उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कुछ लाभ हो सके।चर्चा तो यह भी है, की उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की परफॉर्मेंस से भी हाई कमान खुश नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!