26 May 2026, Tue
Breaking

उत्तरकाशी के धारली में 5 अगस्त को आई आपदा के बाद वहां सरकार व स्वम् सेवी संस्थाओं ने पहुंचा दिया है पर्याप्त राशन व जरूरी सामान , जो उत्तरकाशी के धारली में मौजूद है ।

उत्तरकाशी । धराली में 5 अगस्त को आई आपदा के बाद बेघर हुए लोग व सड़क के टूट जाने के बाद धराली से उत्तरकाशी का संपर्क लगभग टूटा हुआ है । लेकिन लोग वहां पैदल पहुंचकर व अन्य साधनों से पहुंचकर धराली तक जा रहे हैं ।राज्य सरकार ने धराली तक पर्याप्त राशन व गैस के सिलेंडर भी वहाँ पहुंचा दिए हैं।

जबकि उत्तरकाशी में डीजल और पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में मौजूद है करीब 8000 लीटर पेट्रोल डीजल वहां मौजूद है। गैस के सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। गैस के सिलेंडर उत्तरकाशी से धराली तक पहुंचाने के लिए बड़ी दिक्कत सामने आ सकती थी ।

लेकिन वहां मौजूद नेपाली मजदूरों ने अपनी पीठ पर लाद कर करीब 100 से अधिक सिलेंडर धराली में व आसपास के गांव में पहुंचा दिए हैं। इन नेपाली मजदूरों को सेल्यूट किया जाना अनिवार्य है ।क्योंकि इस आपदा की स्थिति में नेपाली मजदूर व सेना के लोग तन मन से उस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।

लेकिन अब धराली में कितनी भी खुदाई की जाए लेकिन 50 फीट तक मलवा ऊपर आ जाने के कारण अंदर यदि कोई व्यक्ति दबा हुआ होगा भी तो उसको निकाल पाना काफी कठिन है। इसलिए अब धराली को पुनः कैसे बसाया जाए। किस तरीके से अब इस तरह के क्षेत्र में निर्माण कार्य की अनुमति दी जाए इस पर सरकार चिंतन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!