25 May 2026, Mon

मंशा देवी मंदिर पर हुई घटना के बाद जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने की सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में बैठक।

हरिद्वार। रविवार को मनसा देवी मंदिर पर हुई दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने मंशा देवी व चंडी देवी के नामित सदस्यों व पुलिस के अधिकारियों के साथ एडीएम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें यह निर्णय हुआ कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से किस तरीके से बचा जा सकता है ।

बैठक में तय हुआ की मनसा देवी और चंडी देवी पर इस तरह की व्यवस्थाएं की जाएगी की वहाँ साफ सफाई रहने के साथ ही , वहां फायर सिस्टम की व पानी की भी पूरी व्यवस्था रहे इसके भी प्रबंध किए जाएंगे बिजली के जो तार अगर कोई झूल रहे हैं या व्यवस्थित नही है उनको ठीक किया जाएगा।

इसके अलावा राजाजी नेशनल पार्क का कोई भी कर्मचारी व अधिकारी व मंदिर का कोई भी ट्रस्टी अतिक्रमण वहां नहीं होने देगा और यदि वहां पर अतिक्रमण पाया गया तो इसकी जिम्मेदारी उन्हीं लोगों पर होगी जो अतिक्रमण कराएंगे उनके खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा बैठक में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह एसपी सिटी हरिद्वार पंकज गैरोला के अलावा अन्य कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!