18 Nov 2026, Wed

अंकिता भंडारी की निजी चैट सार्वजनिक करने पर कांग्रेस महिला मोर्चा का प्रदर्शन, विनोद आर्य की गिरफ्तारी की मांग

हरिद्वार, अंकिता भंडारी मामले में पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य के अंकिता और उसके दोस्त की चैट को सार्वजनिक करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को इसका विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस महिला मोर्चा ने विनोद आर्य के घर का घेराव किया। प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने विनोद आर्य के घर के घेराव की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली।

 

आधा घंटे चले ड्रामे के बाद प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का कहना है कि जिस तरह से उत्तराखंड की बेटी की पर्सनल चैट को सार्वजनिक किया गया वह दंडनीय अपराध है और उसका महिला मोर्चा विरोध करती है उन्होंने कहा कि विनोद आर्य की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए वहीं कांग्रेसी नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि जिस तरह से इस पूरे मामले में भाजपा केस को बदलना चाहती है वह बहुत ही निंदनीय है और इसी के विरोध में आज उन्होंने विनोद आर्य के घर का घेराव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!