5 Nov 2026, Thu

नगर निगम हरिद्वार द्वारा जिलाधिकारी महोदय एवं नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार आज दिनांक 26/01/2026 को नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया गया।

अभियान के अंतर्गत रोड़ीबेलवाला क्षेत्र, सुभाष घाट, मालवीय घाट, नाई घाट, शिव घाट, बिरला घाट, हाथी पुल एवं तिरछा पुल पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया।

अभियान के दौरान गंदगी फैलाने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का विक्रय करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने के उपरांत संबंधित सभी क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया, जिससे घाटों एवं मार्गों को सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाया जा सके।

नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमणकर्ताओं को भविष्य में पुनः अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई। नगर निगम हरिद्वार द्वारा इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!