देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी को अपने कार्यालय में एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है बंशीधर तिवारी को मुख्यमंत्री का अपर सचिव नियुक्त किया गया है ।

बंशीधर तिवारी वर्तमान में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक के पद पर कार्यरत होने के साथ-साथ देहरादून मंसूरी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी हैं।

