21 Sep 2026, Mon

SSP मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — हत्या के 02 आरोपी गिरफ्तार

लोहरी की रात शराब व नशे के दौरान हुए विवाद में पत्थर से सिर कुचलकर की गई थी हत्या

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, मुकदमे में धारा 239 बीएनएस की बढ़ोतरी

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 16-01-2026 को थाना रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत फाजिलपुर मैहरोला, गिल रिसोर्ट, रामपुर रोड, रुद्रपुर में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई गई।

मृतक की पहचान मलखान सिंह पुत्र स्व0 भीम सैन, निवासी वार्ड संख्या 25, प्रीत विहार, थाना रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पत्थर से सिर कुचलकर हत्या किया जाना प्रकाश में आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!