आरोपी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में दूसरे परिक्षार्थियों के नाम पर दे रहे थे परीक्षा
जीआईसी सलेमपुर हरिद्वार के प्रधानाचार्य की लिखित तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
दूसरे के प्रवेश पत्र पर अपने फोटो चस्पा कर परीक्षा देते हुये पाये गये आरोपी
रानीपुर। आज राजकीय इण्टर कालेज सलेमपुर (महदूद) के प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्र द्विवेदी द्वारा कोतवाली रानीपुर पर सूचना दी गई कि राजकीय इण्टर कालेज सलेमपुर में बोर्ड परीक्षाओ के अन्तर्गत दिनांक 24.02.2026 को हिन्दी विषय का पेपर आयोजित किया गया था। परिक्षा के दौरान 04 युवतियां व 03 युवक मूल परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर अपने फोटो चस्पा कर परीक्षा देते हुये पाये गये एवं एक संदिग्ध परीक्षा केन्द्र से फरार हो गया। प्रधानाचार्य की तहरीर एवं पर उक्त व्यक्तियो के विरूद्ध तत्काल थाने पर मुकदमा सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
उपरोक्त घटना की संवेदनशीलता एवं वर्तमान में चल रही बोर्ड परीक्षाओ के मध्यनजर उच्चाधिकारीगण के निर्देशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुये अभियोग में नामजद 07 आरोपियो को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से फर्जी प्रवेश पत्रो को बरामद किया गया है तथा आरोपियो के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

