31 May 2026, Sun

आईपीएस नवनीत सिंह ने बतौर एसएसपी हरिद्वार लिया पहला सैनिक सम्मेलन

कर्मचारियों की समस्याओं के सामने न आने पर कप्तान ने जताई नाराजगी

पूरे जिले में सिर्फ दो सिपाहियों की समस्या सामने आना जमीनी हकीकत से परे

प्रभारियों को कर्मचारियों की वास्तविक समस्याओं को सामने लाने की दी नसीहत

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सैनिक सम्मेलन के अंत में किया गया सम्मानित

30 जवान बने मैन ऑफ द मंथ, 05 महिला कर्मियों को वुमन ऑफ द मंथ का खिताब

हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार की जिम्मेदारी संभालने के उपरांत नवनीत सिंह द्वारा आज पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार स्थित सम्मेलन कक्ष में जनपद का पहला सैनिक सम्मेलन लिया गया।

सम्मेलन के दौरान जनपद में नियुक्त पुलिस कर्मियों से केवल 02 समस्याओं के सामने आने पर नाराजगी जताते हुए श्री नवनीत सिंह द्वारा समस्त प्रभारियों को जनपद सैनिक सम्मेलन से पूर्व अनिवार्य रुप से थाना कर्मचारियों की गोष्ठी लेकर उनकी समस्याओं की जानकारी करने व गंभीर समस्याओं से जुझ रहे कर्मचारियों को अपने साथ सैनिक सम्मेलन में लाने के सुस्पष्ट निर्देश दिए गए। जिससे कि समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!