25 Jul 2026, Sat

बोरवेल हादसा, 25 फीट गहरे गड्ढे में दबा मजदूर, 06 घंटे से जारी रेस्क्यू

हरिद्वार / श्यामपुर। हरिद्वार के कांगड़ी गांव में बोरवेल खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां एक मजदूर मिट्टी में दब गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है।

हरिद्वार के कांगड़ी गांव में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 एक निर्माणाधीन मकान में बोरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान करीब 25 फीट गहरे गड्ढे में पाइप फिट करने उतरे मजदूर मनोहर के ऊपर अचानक मिट्टी का ढेर गिर गया, जिससे वह गड्ढे में ही दब गया।

हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची श्यामपुर थाना पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू कराया और एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।


घटना के करीब 06 घंटे बाद भी मजदूर को बाहर नहीं निकाला जा सका है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा है और सभी की निगाहें रेस्क्यू टीमों पर टिकी हुई हैं।एनडीआरएफ के अधिकारियों के मुताबिक, मजदूर को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन देर शाम तक चल सकता है। स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!