25 Jul 2026, Sat

ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की शानदार कार्यवाही, अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया

टिहरी

कप्तान श्वेता चौबे को मिली सूचना पर चंबा पुलिस व राजस्व टीम ने की कार्यवाही, 22 किलो अवैध पॉपी/पोस्त बरामद

जनपद टिहरी गढ़वाल में नशे एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत कोतवाली चम्बा पुलिस द्वारा अवैध अफीम खेती एवं पोपी/पोस्त बरामदगी के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है।

दिनांक 10 मई 2026 को एसएसपी श्वेता चौबे को अवेध अफीम व पॉपी/पोस्त की सूचना मिलने पर सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभारी चम्बा विपिन बहुगुणा को अवगत कराया गया, जिसके उपरांत पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई।

दिनांक 11 मई 2026 को पुलिस टीम, राजस्व विभाग एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हटवाल गांव क्षेत्र में छापेमारी की गई। मौके पर कुल 03 खेतों में अवैध अफीम की खड़ी फसल तथा 05 खेतों में कटी हुई पोस्त की फसल पाई गई। राजस्व अभिलेखों के अनुसार उक्त भूमि अभियुक्त अजीत सिंह हटवाल उर्फ अजय सिंह एवं अन्य के नाम संयुक्त रूप से दर्ज पाई गई।

कार्यवाही के दौरान अभियुक्त के घर के बाहर रखे दो प्लास्टिक कट्टों से कुल लगभग 22 किलोग्राम अवैध पोपी/पोस्त बरामद हुई, जिसमें—
सूखी पोपी डोडा — 03 किलो 638 ग्राम
कच्ची पोपी डोडा — 18 किलो 480 ग्राम

बरामद माल को नियमानुसार सील कर कब्जे पुलिस लिया गया तथा परीक्षण हेतु नमूने सुरक्षित किए गए।
पूछताछ में अभियुक्त के परिजनों द्वारा बताया गया कि उक्त खेती एवं बरामद पोस्त अभियुक्त अजीत सिंह हटवाल उर्फ अजय सिंह द्वारा ही की जा रही थी। अभियुक्त मौके से फरार पाया गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!